Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांगो में जेल से भागने के प्रयास में 129 कैदियों की मौत, 59 घायल

  किंशासा । मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) की राजधानी किंशासा स्थित मकाला सेंट्रल जेल से भागने के प्रयास में कम ...

 

किंशासा । मध्य अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) की राजधानी किंशासा स्थित मकाला सेंट्रल जेल से भागने के प्रयास में कम से कम 129 कैदियों की मौत हो गयी और 59 अन्य घायल हो गये हैं। डीआरसी सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उपप्रधानमंत्री एवं गृह एवं सुरक्षा मंत्री जैकमेन शबानी ने बताया कि कैदियों ने कल सुबह जेल से भागने की कोशिश की। इस दौरान कुल 129 कैदी मारे गये, जिनमें से 24 ‘चेतावनी’ के बाद हुई गोलीबारी में और अन्य ‘धक्का लगने या दम घुटने’ से मारे गये। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम 59 कैदी घायल भी हुए हैं, जिनकी देखभाल सरकार कर रही है, वहीं कुछ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट भी सामने आयी है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान प्रशासनिक भवन, रजिस्ट्री, इन्फर्मरी और खाद्य डिपो में आग लगा दी गयी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शिन्हुआ को बताया कि सोमवार की सुबह मकाला सेंट्रल जेल में कई घंटों तक गोलियों की आवाजें सुनी गयीं। न्याय मंत्री कॉन्स्टेंट मुताम्बा ने जुलाई में फैसला किया था कि मकाला सेंट्रल जेल में भीड़भाड़ कम करने के लिए 1,284 कैदियों को सशर्त रिहाई दी जायेगी। 

No comments

मुख्यमंत्री ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों क...

जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्...

मनेन्द्रगढ़ बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

खुद को तपाकर और खपाकर मोदी ने भारतीयों को बनाया विश्वास का प...

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ...

जुनवानी से चिखलीटोला तक बनेगी पक्की सड़क

एमपी सरकार की नई पहल : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत...

मोहन कैबिनेट का फैसला, कई अहम निर्णय लिए गए

सपनों का घर : पहाड़ी कोरवा महिला फूलोबाई को मिला पक्का आवास

युक्तियुक्तकरण में लापरवाही: विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित