Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 12

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर के कबीर नगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया

 रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना इलाके में महिला की हत्या करने वाले मुस्तकीम खान उर्फ आर्यन को पुलिस ने देहरादून के ऋषिकेश से गिरफ...


 रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना इलाके में महिला की हत्या करने वाले मुस्तकीम खान उर्फ आर्यन को पुलिस ने देहरादून के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी अपने दोस्त के घर मेहमान बनकर आया था। इसके बाद रात में उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया। आरोपित मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि उसने संजय और उसकी पत्नी सोनू को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे ये नहीं लौटा रहे थे। इसलिए उसने सोनू की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सोनडोंगरी अटल आवास में संजय जायसवाल अपनी पत्नी सोनू व बच्चों के साथ रहता था। करीब तीन माह से वह नागपुर में अपने चाचा के साथ रह रहा था। दूसरी ओर उसकी पत्नी सोनडोंगरी में ही अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इस बीच संजय का दोस्त मुस्तकीम खान दो जुलाई को उसके घर मेहमान बनकर पहुंचा। उसका घर में पहले भी आना-जाना था। मुस्तकीम रात में उन्हीं के घर सो गया। खाना खाने के बाद सोनू के आठ साल और चार साल के दोनों बच्‍चे सो गए। इस बीच मुस्तकीम ने सोनू के मुंह को तकिया से दबाकर उसे बेहोश किया। फिर हथौड़ी से उसके सिर व चेहरे पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपित रात भर वहीं रहा। इसके बाद सुबह दोनों बच्चों को कमरे के बाहर बैठा दिया। सोनू की लाश जिस कमरे में थी, वहां बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद भाग निकला।

No comments

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन: दस साल से अधिक लंबित ...

आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री राज...