Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ओवरटेक के चक्‍कर में बस ने ट्रक को मारी टक्कर, चार यात्री गंभीर रूप से घायल

  बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के एनएच-30 मार्ग पर बुधवार आज सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई।...

 

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के एनएच-30 मार्ग पर बुधवार आज सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दरअसल, यह घटना पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 धमतरी-जगदलपुर मार्ग के पास मरकाटोला घाट में हुई। जानकारी के अनुसार ओवरस्पीड बस ने ओवरटेक करते समय ट्रक को बगल से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार चार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। कांकेर कंपनी की बस धमतरी से जगदलपुर की ओर जा रही थी और ट्रक भी उसी दिशा में जा रहा था। मरकाटोला घाट के पास ओवरटेक करने के प्रयास में बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक से टक्‍कर के बाद बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, घायल यात्रियों को तत्काल चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया। मौके पर पहुंची पुरूर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

No comments

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्...

जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्...