Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्‍तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्‍मानित होंगे खिलाड़ी

  रायपुर। राज्य खेल अलंकरण समारोह में 97 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी कर...

 

रायपुर। राज्य खेल अलंकरण समारोह में 97 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी कर दी है। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा अध्यक्ष के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह मौजूद रहेंगे।

समारोह में पुरस्कार वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार सम्मान, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी से खिलाड़ियों को अलंकृत किया जाएगा। पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए 41 तथा 2022-23 के लिए 56 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

बताते चलें कि वर्ष 2004-05 में पहली बार राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था। वर्ष 2018-19 के बाद समारोह नहीं हुआ है। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकार ने खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया। अलंकरण समारोह का भी आयोजन बंंद कर दिया गया था ।
समारोह में खिलाड़ियों को मिलने वाले सम्मान
पुरस्कार के नाम- 2021-22 और 2022-23 के लिए चयनित खिलाड़ी- पुरस्कार राशि
शहीद राजीव पांडे पुरस्कार- 6 और 4 - तीन लाख रुपये
शहीद कौशल यादव पुरस्कार- 6 और 7- डेढ़ लाख रुपये

No comments

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रामगढ़ महोत्सव में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने यूनिसेफ,डबल्य...