Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बजरंग दल के कार्यकर्ता का अपहरण, एक आरोपित नजरूल खान गिरफ्तार, शेष की तलाश

भिलाई। बजरंग दल के कार्यकर्ता का अपहरण व मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को महाराष्ट्र के गोंदिया से...

भिलाई। बजरंग दल के कार्यकर्ता का अपहरण व मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है। वहीं सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत शेष आरोपित फरार है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नजरूल खान बताया जा रहा है।बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर कांग्रेस ने बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 27 अगस्त को थाना घेराव की घोषणा भी की थी। इससे पहले 26 अगस्त को भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर, एमआइसी मेंबर एस.वेंकट रमना, पार्षद अभिषेक वर्मा, पप्पू चंद्राकर, नजरूल खान, अलताफ अहमद ने बजरंग दल के अमित लखवानी के साथ मारपीट की। उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने ले आए। थाने में भी मारपीट की। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद भाजपा सहित हिंदूवादी संगठनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभापति कृष्णा चंद्राकर समेत छह आरोपितों के खिलाफ अपहरण तथा मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। ग्रामीणों से बातचीत में दो तरह की बात निकलकर सामने आ रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कृष्णा चंद्राकर को किसी पुलिस कर्मी ने ही फोन करके अवगत करा दिया था, लिहाजा वह सुबह सुबह ही फरार हो गए। कुछ का कहना है कि पुलिस के आने की सूचना पर उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री के आने व पुलिस के जाने के बाद वे फरार हुए। बहरहाल पुलिस आरोपितों की लगातार तलाश कर रही है। एक आरोपित नजरूल खान को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया गया है।

No comments

बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...

मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित...