Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ज्वेलरी शाप पर चोरों का धावा, मालिक के पहुंचने पर किया पथराव

 

बिलासपुर। सीपत के नवाडीह चौक के पास चोरों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोलकर 30 किलो चांदी और दो सौ ग्राम सोना पार कर दिया। इसी बीच दुकान मालिक भी शादी कार्यक्रम से लाैटकर घर पहुंच गए। उनके कार से उतरने के पहले ही नकाबपोश चोरों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे सहमे दुकान संचालक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर भाग निकले।

पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। सीपत में रहने वाले दामोदर गुप्ता ज्वेलरी दुकान संचालक हैं। उनकी दुकान सीपत मुख्य मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने है। दुकान संचालक ने बताया कि सोमवार की रात वे परिचित के घर शादी में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। इस दौरान उनकी दुकान और मकान में ताला लगा था। रात करीब ढाई बजे वे अपने घर पहुंचे। घर के सामने कार रुकने के पहले ही कुछ नाकाबपोश लोगों ने उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। इससे दुकान संचालक सहम गए। उन्होंने कार आगे लेकर रोक दिया। साथ ही घटना की सूचना डायल 112 को दी। इस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।

एक संदिग्ध बाइक को जब्त

इस बीच नकाबपोश चोर भाग निकले थे। पुलिस की टीम ने तत्काल ही चोरों की तलाश शुरू कर दी। नवाडीह चौक के पास ही पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध बाइक को जब्त कर लिया। मौके से सब्बल भी बरामद किया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।सब्बल से तोड़ा ताला, कांच भी तोड़ दियापुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के बाद आशंका है कि चोरों ने पहले सब्बल से दुकान का ताला तोड़ा। इसके बाद उन्होंने काउंटर पर लगे कांच को भी तोड़ दिया। चोर पहले ही दुकान की रेकी कर चुके थे, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

No comments

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...