Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शातिर ठगों ने शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का दिया झांसा

  रायपुर। शेयर मार्केट में निवेश पर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें डाक्टर, कारोबारी और बैंक के मैनेजर तक झांसे...

 

रायपुर। शेयर मार्केट में निवेश पर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें डाक्टर, कारोबारी और बैंक के मैनेजर तक झांसे में फंस चुके हैं। राजधानी में पिछले चार माह में इस पैटर्न से आठ करोड़ से ज्यादा की ठगी हो चुकी है। दो दर्जन से ज्यादा लोग ठगी का शिकार हुए हैं। ठग इंटरनेट मीडिया, वाट्सएप, टेलीग्राम में शेयर मार्केट निवेश पर मुनाफा का मैसेज के साथ लिंक भेजते हैं। वह फर्जी एप होता है। ठग फिर डीमैट अकाउंट के नाम पर नया खाता खुलवाते हैं, जो एप से लिंक होता है। उसमें पैसा जमा करने पर वह ठग के पास जाता है। इस तरह की ठगी मुंबई और राजस्थान के गिरोह कर रहे हैं। उनका लिंक दुबई और लंदन में बैठे ठगों से है। पुलिस के अनुसार आनलाइन ठगी में हैकर्स के साथ तकनीक के जानकर भी शामिल हैं, जो गिरोह बनाकर लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। इनमें साफ्टवेयर इंजीनियर, हार्डवेयर और कंप्यूटर के जानकार भी हैं। ठग सब्जी, दूध, फेरी वालों या सुरक्षा गार्ड, मजदूरों की आइडी लेकर सिम खरीद रहे हैं। बैंकों में खाते खुलवाए जा रहे हैं। उसी से ठगी कर रहे हैं। जैसे ही खाते में पैसा आता है, उसे तुरंत ट्रांसफर कर देते हैं।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे...

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्र...

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्र...

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ...

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल ऑपरेशन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...