Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ऑनलाइन सट्टा में नाम आने के बाद से लगातार अनुपस्थित रहा था सिपाही सहदेव

 भिलाई। ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक में संलिप्त सिपाही सहदेव सिंह यादव के खिलाफ दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बर...

 भिलाई। ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक में संलिप्त सिपाही सहदेव सिंह यादव के खिलाफ दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। हाल ही में ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़ने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसके खिलाफ पूर्व में हुई जांच व कार्रवाई के साथ ही ड्यूटी से लगातार अनुपस्थिति जैसी अनुशासनहीनता को आधार बनाकर उसे बर्खास्त किया है।

बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने सिपाही सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल व खातों से महादेव बुक सट्टा एप के रुपयों के हवाला के माध्यम से मनी लांड्रिंग के साक्ष्य मिले हैं। ईओडब्ल्यू ने उसके 11 खातों में जमा करीब दो करोड़ रुपये को फ्रीज भी करवाया है।

गिरफ्तारी के बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसकी सेवा को समाप्त कर दिया है। आदेश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सहदेव सिंह यादव अनुशासनहीन था। वो बिना बताए लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहा। विभागीय जांच के बाद एक बार उसकी वेतन कटौती की कार्रवाई की जा चुकी है।

ईडी के समन जारी होने के बाद से वो फरार था और जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा था। जिससे उसका आचरण स्पष्ट रूप से संदिग्ध लग रहा था। महादेव बुक जैसे सट्टा एप से उसका नाम जुड़ने से पुलिस विभाग की छवि पर भी दाग लग रहा था। जिसके चलते एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सहदेव सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया है।

No comments

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा ...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह...

हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से...

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक...