Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर

  रायपुर। मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला...

 

रायपुर। मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं। इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई। जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।

No comments

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानो...

उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन — अनियमितता...

जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री वि...

छात्रों ने जाना आदिवासी संस्कृति का इतिहास, नया रायपुर संग्र...

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया - बिजली बिल से मिली आज़ादी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंद...

युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की...

न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्याय...

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्...