Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डीजल टैंकर ने बाइक सवार को टक्‍कर मारी, घटनास्थल पर ही मौत

  रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने बाइक सवार को टक्‍कर म...

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान महासमुंद के परस निषाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने बाइक सवार के शव को आरंग के सीएचसी भेजा है। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक महासमुंद के बरबसपुर का निवासी है। मृतक किसान है। गुरुवार को वह बाइक से आरंग से अकेले महासमुंद अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान आरंग के पारागांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्‍कर मार दी। टक्‍कर लगते ही टैंकर का आगे का पहिया बाइक सवार के कंधे को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार टैंकर के निचले हिस्‍से फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा। हादसे में बाइक सवार की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आरंग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने टैंकर में फंसे बाइक सवार के शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस के बाद बाइक सवार के शव को आरंग के सीएचसी भेज दिया है।

No comments

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...

डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कै...