Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बंगाल से लाकर रायपुर में खपाया जा रहा था नकली प्रोडक्‍ट

  रायपुर। ब्रांडेड कंपनी के नाम से मछली के खाने वाली खली को बेचा जा रहा था। कंपनी की ओर से शिकायत के बाद खमतराई थाना पुलिस ने अपराध दर्ज क...

 

रायपुर। ब्रांडेड कंपनी के नाम से मछली के खाने वाली खली को बेचा जा रहा था। कंपनी की ओर से शिकायत के बाद खमतराई थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रक में भरे डुप्लीकेट सामान के साथ ड्राइवर को भी पकड़ा है। खमतराई थाने में एसके आयल और आरएस आयल के मालिक दिनेश सचदेव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में महुआ तेल और खली का काम होता है, जो मछली के खाने में उपयोग आता है। छह महीने पहले उनको खरीददार ने बताया कि उनकी कंपनी का माल सस्ते दाम में मार्केट में मिल रहा है। जिसके बाद मालिक दिनेश ने जांच टीम बनाई।  इस बीच एक ट्रक पकड़ा गया। उसमें उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम से सारा सामान भरा हुआ था। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर से पूछताछ के बाद खमतराई स्थित गोदाम के बारे में जानकारी मिली। जहां जाकर देखा गया कि वहां काफी मात्रा में डुप्लीकेट सामान रखा गया है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार वेस्ट बंगाल में यहां से ले जाकर माल खपाया जा रहा था। मुख्य आरोपित की पतासाजी में टीम लगी हुई है। आरोपितों द्वारा कंपनी के नाम का उपयोग किया जा रहा था। इसके साथ नकली होलोग्राम भी लगाया गया था। कंपनी से पांच रुपये सस्ता सामान बेच रहे थे। जिसके बाद अब मुख्य आरोपित की पतासाजी की जा रही है। इसके अलावा यह बनता कहां था उसकी भी जांच की जा रही। 

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जापान से दूरभाष पर ली बस्...

विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमि...

प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है ...

श्रीमहाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये ...

दुर्गवासियों को बड़ी सौगात - महाराजा चैक से बोरसी तक फोरलेन

छत्तीसगढ़ के निशानेबाजों के लिए सुनहरा मौका! :28 अगस्त से शु...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत ...

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक...

गोद ग्राम सोनपूरी में राज्यपाल का जनसंवाद, अंतिम पंक्ति तक य...