Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

  चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है।  उप वन संरक्षक (डीएफओ )बीबी म...

 

चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है।  उप वन संरक्षक (डीएफओ )बीबी मर्तोलिया ने घांघरिया बेस कैंप से 48 पर्यटकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएफओ ने बताया कि सेंचुरी एरिया होने के कारण पर्यटक फूलों की घाटी में रात्रि को नही रूक सकते है। पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना अनिवार्य किया गया है। बेस कैंप घांघरिया में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है।  उन्होंने बताया कि वैली ऑफ फ्लावर ट्रैकिंग के लिए देशी नागरिकों को 200 रुपये तथा विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ट्रेक शुल्क निर्धारित है। ट्रैक को सुगम और सुविधाजनक बनाया गया है। फूलों की घाटी के लिए बेस कैंप घांघरिया से टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी उपलब्ध है। इस साल फूलों की घाटी 31अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। फूलों की घाटी ट्रैक अपने फूलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस घाटी के रोचक बात ये है कि ये घाटी हर 15 दिन में अपना रंग बदल लेती है। फूलों की कुछ प्रजाति ऐसी है जो आपको सिर्फ यही देखने को मिलती है। फूलों की घाटी दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है और जैव विविधता का अनुपम खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगी फूल खिलते है। हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने आते है। प्रकृति प्रेमियों के लिए फूलों की घाटी से टिपरा ग्लेशियर, रताबन चोटी, गौरी और नीलगिरी पर्वत के बिहंगम नजारे भी देखने को मिलते है।

No comments

राज्य के कर्मचारियों के DA में 2% की होगी वृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय स...

सूरजपुर के गाँवों में लौटी सौर ऊर्जा की रोशनी

श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र

भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ की भव्य प्रस्तुति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट क...

राज्यपाल रमेन डेका ने किए महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के दर्...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

गांव-गांव में बच्चों की सुरक्षा के लिए तैयार होंगे सुरक्षा प...

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में...