Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो किशोर की मौत

  अंबिकापुर। अंबिकापुर - प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटन...

 

अंबिकापुर। अंबिकापुर - प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो किशोर की मौत हो गई। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। दोनों मृतक ग्राम चिखलाडीह के रहने वाले है। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। दोनों किशोर बुधवार की शाम अंबिकापुर आए थे। अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में चल रहे मेला देखने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से ही गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में महर्षि स्कूल के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे किशोर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।देर रात किशोर की भी मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। अंबिकापुर-कल्याणपुर-प्रतापपुर मार्ग पर वाहनों की तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।इस मार्ग पर गौण खनिज परिवहन में लगी वाहनों का अत्यधिक दबाब रहता है। 

No comments

वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में मध्यप्रदेश को स्थापित करने क...

छत्तीसगढ़ में मलेरिया पर करारा प्रहार

छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं

परंपरागत से आधुनिक खेती की ओर: लालसुहनार के साधूराम की कहानी...

बस्तर संभाग में समितियों से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क...

75 आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया प...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान — 'वेटलैण्ड मित्र' बनें...

प्रदेश में अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

झींगा पालन में नया अध्याय लिख रहा है सुकमा जिला