Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में जल्द आने वाला है मानसून

  रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर ...

 

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार बनी हुई है और इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। वहीं आठ जून तक बस्तर के रास्ते मानसून के छत्तीसगढ़ प्रवेश की भी संभावना है। साथ ही रायपुर में भी 11 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। आने वाले पांच दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को प्रदेश भर में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रही, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान समान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार जगदलपुर व दुर्ग में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

No comments

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ...

अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में किये बाबा काशी विश्वनाथ ...

सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि ही ध्येय : मुख्यमंत्री...

सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ शह...

दिव्या रंगारी ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक, एशियन चौंपियनशि...

चितालंका के कई परिवारों की उम्मीदों को मिला नया आशियाना

वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक...

जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम...