Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सुकमा पुलिस को नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली

 सुकमा।  छत्‍तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के ग्राम कंगालतोंग के जंगल में सुरक्षा बल...


 सुकमा।  छत्‍तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के ग्राम कंगालतोंग के जंगल में सुरक्षा बल ने नक्सलियों के डंप से विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। सुरक्षा बल को इस विस्‍फोटक सामग्री के साथ पहली बार स्नाइपर जैकेट सेट भी मिला है। नक्‍सलियों के पास से स्नाइपर जैकेट सेट मिलने से अब यह माना जा रहा है कि नक्‍सली भी अब हाइटेक हो रहे हैं। वे संसाधनों को जुटाकर आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस हो रहे हैं। बतादें कि लड़ाई के दौरान दुश्‍मनों के हमले से बचने के लिए इस स्नाइपर जैकेट सेट का इस्तेमाल किया जाता है। सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर सुकमा और कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम कंगालतोंग की ओर सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बल गुरुवार सुबह 9ः45 बजे जैसे ही ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पहुंचे वहां मौजूद नक्‍सली जवानों की गतिविधियों को देखकर जंगल और झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। इसके बाद जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की तो वहां नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डंप से स्नाइपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया गया।

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...