Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सिम्स में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को किया गया जागरूक

   बिलासपुर। जल्द ही मानसून आने वाला है। इस मौसम में मच्छर जनित रोग डेंगू होने की प्रबल आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही सिम्स में...

 

 बिलासपुर। जल्द ही मानसून आने वाला है। इस मौसम में मच्छर जनित रोग डेंगू होने की प्रबल आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही सिम्स में डेंगू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीन के साथ अन्य अधिकारियों ने मरीजों व लोगों को डेंगू से बचाव, रोकथाम संबंधी संक्षिप्त जानकारी दी। सिम्स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से एमआरडी में यह कार्यक्रम किया गया। इसमें बताया गया कि मानसून आते ही डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। हर तरफ पानी रहता है और वर्षा से पानी के भराव में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं, इसलिए रोकथाम करना जरूरी रहता है, ताकि हम भी इस बीमारी से बचे रहें। इस मौके पर डीन डा़ केके सहारे ने लोगों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया। वहीं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा़ विवेक शर्मा ने डेंगू के लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराने की सलाह दी एवं अपने आसपास गड्ढों में जमे पानी को हटाने एवं मच्छरदानी का उपयोग करने कहा। इस मौके डा़ सुचिता, डा़ श्रुति और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के समस्त डाक्टर्स, इंटर्न डाक्टर, एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से सभी को जागरूक किया। साथ ही डेंगू बीमारी के लक्षणों के बारे में बताया गया कि तेज बुखार, सिरदर्द, चकत्ते, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द आए तो, यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। गंभीर मामलों में गंभीर रक्तस्राव और सदमे की स्थिति हो सकती है, जो जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है। इसलिए डेंगू से बचना जरूरी है और जागरूक रहकर इसेस बचा जा सकता है।

No comments

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...

डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कै...