Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं: सांसद संतोष पाण्डेय

  ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर-आंगन योग’ की थीम पर बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने किया योगाभ्यास अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवस...

 

‘एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर-आंगन योग’ की थीम पर बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उमंग एवं उल्लास के साथ राजनांदगांव में हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन

 रायपुर  । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उमंग एवं उल्लास के माहौल में राजनांदगांव जिले में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह कृषि उपज मंडी प्रांगण बसंतपुर में किया गया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। एक विश्व एक स्वास्थ्य एवं हर घर आंगन योग की थीम पर बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश सभी दिशा में विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। दुनिया की निगाह शांति के लिए हमेशा भारत की ओर होती है। विश्व में योग भारत की ही देन है। मानव कल्याण के लिए भारत के ऋषि-मुनियों एवं तपस्वियों ने दिशा दी है। स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। निरोग रहने के लिए योग ही माध्यम है। मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने सभी को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु संकल्प दिलाया।

No comments

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्...

जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्...