Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर, एक जवान बलिदान

  नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर से सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड...

 

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर से सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्‍सलियों को मार गिराया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान एक जवान बलिदान और दो जवान घायल हुए है। एएसपी रॉबिंसन गुरिया ने पुष्टि कर दी है। नारायणपुर जिले में नक्‍सली मुठभेड़ को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने एक्‍स पर पोस्‍टकर जानकारी साझा की है। साथ ही मुठभेड़ में एसटीएफ जवान के शहीद होने पर दुख व्‍यक्‍त किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा, ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति की कामना करता हूं। सीएम साय ने मुठभेड़ में घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी  रायपुर लाने की बात कही और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।  मुख्‍यमंत्री साय ने पोस्‍ट में आगे लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे। 

No comments

अब तक 3 लाख से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण : नैनो डी...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर...

स्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं की पदोन्नति, अब तक ...

कृषि मंत्री नेताम ने दी हरेली तिहार की बधाई

शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्य...

देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है भारतीय मजदूर संघ ...

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्राप्त आवेदनों की हुई...

श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के 850 श्र...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार राज्य की जनता को...

बिहान योजना से बदली किस्मत