Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

युवती ने घर पर लगाई फांसी, घटना का कारण अज्ञात

  भिलाई। कैंप-1 निवासी एक युवती ने सोमवार की शाम को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती अपने पिता और भाई के साथ रहती थी। घटना के...

 

भिलाई। कैंप-1 निवासी एक युवती ने सोमवार की शाम को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती अपने पिता और भाई के साथ रहती थी। घटना के समय उसक पिता किसी से बाहर गया था और भाई काम पर गया था। शाम को उसकी सहेली उसे बुलाने के लिए आई तो उसने उसकी लाश को फंदे से झूलता देखा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस ने शव को चीरघर भिजवाया है। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आरती राय (19) के रूप में की गई है। सोमवार की शाम को करीब सात बजे उसकी एक सहेली उसे बुलाने के लिए घर पर गई। काफी आवाज लगाने पर भी जब आरती ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो आरती की लाश पंखे से झूल रही थी। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और मृतका के पिता व पुलिस को जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि मृतका की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बहन की शादी जलेबी चौक कैंप-1 में हुई है। वो अपने पिता और भाई के साथ कैंप-1 में किराये के मकान में रहती थी। वो पढ़ाई भी छोड़ चुकी थी और घर पर ही रहती थी। सोमवार को उसका पिता किसी काम से बाहर गया हुआ था और उसका भाई ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...