Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लिव इन पर रहने से किया इन्कार तो प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

बिलासपुर। लिव इन में रहने से इन्कार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को...

बिलासपुर। लिव इन में रहने से इन्कार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना पर पहुंची कोटा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कोटा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि अमाली निवासी गुलशन यादव (24) गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी करता था। उसका गांव में ही रहने वाली युवती अंजू यादव (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे। शादी नहीं हो पाने के कारण दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। दो महीने पहले वे गांव में ही एक मकान में अलग रहने लगे। इस बीच दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। इधर युवती बिना शादी के दूसरे मकान में नहीं रहना चाहती थी। वह गुलशन पर शादी कर अपने घर में रहने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों शांत हो गए थे। दोपहर को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस होने लगी। बार-बार विवाद से गुस्साए युवक ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अंजू के गले में कई बार हमला किया। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। सोमवार को शव का पीएम कराया जाएगा। इधर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प...

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर क...

मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाका...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजन...

वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में मध्यप्रदेश को स्थापित करने क...

छत्तीसगढ़ में मलेरिया पर करारा प्रहार

छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं

परंपरागत से आधुनिक खेती की ओर: लालसुहनार के साधूराम की कहानी...

बस्तर संभाग में समितियों से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क...

75 आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें