Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, May 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मई में तापमान फिर पहुंचा 46.4 डिग्री सेल्सियस सेहत पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

  बिलासपुर। आसमान से सूर्य की किरणें चमड़ी जला रही है। हीटवेव से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल र...

 

बिलासपुर। आसमान से सूर्य की किरणें चमड़ी जला रही है। हीटवेव से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। नौतपा में यह दूसरी बार है जब गर्मी ने यू-टर्न लिया है।   भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्म हवाओं के साथ हीटवेव और लू जैसी स्थिति है। दिन के साथ रात में भी उमस ने हलकान कर रखा है। इन दिनों घरों के बाहर निकलना इसलिए मुश्किल हो रहा है, क्योंकि बाहर तीव्र लू जैसी स्थिति बनी हुई है। गर्म हवाओं के कारण कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहा। वहीं एसी फेल हो रहे हैं। दीवारें तप रही हैं। घरों में पानी की टंकी तक से 24 घंटे गर्म पानी आ रहा है। गर्मी इस साल एक के बाद एक नया रिकार्ड बना रही है। 28 मई को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, उसके बाद मामूली गिरावट के साथ 29 मई को पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया। लेकिन गुरुवार को फिर गर्मी ने यू-टर्न लिया। वापस 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी को लेकर आलम यह था कि सूर्योदय के साथ लोगों के पसीने छूट रहे थे। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोग पसीने से भीग गए थे। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही थी।  

No comments

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

डबल इंजन की सरकार में बस्तर में शांति स्थापित करने में मिल र...

चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केद...

पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ संबंधी टिप्पणी को लेकर जी सुधाकरन क...

अबूझमाड़ अब नहीं रहेगा अबूझ

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को...

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़

चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदा...

देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़: तिरंगा यात्रा में प्रदेशभ...

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को...