Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

IPS जीपी सिंह को बड़ी राहत राहत

   रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के आइपीएस जीपी सिंह (GP Singh) को बड़ी राहत मिली है। कैट (केंद्रीय प्रशासनिक न्‍याधिकरण) ने आइपीएस जीपी सिंह से जुड़...

 

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के आइपीएस जीपी सिंह (GP Singh) को बड़ी राहत मिली है। कैट (केंद्रीय प्रशासनिक न्‍याधिकरण) ने आइपीएस जीपी सिंह से जुड़े सभी मामले को निराकृत कर बहाल करने के आदेश दिए हैं। बतादें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के आइपीएस जीपी सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। छत्‍तीसगढ़ सरकार की सिफारिश के लगभग 10 महीने बाद यानि जुलाई 2023 में गृह मंत्रालय ने बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी थी। राज्य सरकार के खिलाफ षड्यंत्र और आपराधिक मामलों को आधार मानते हुए कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था कि दागी अफसर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए। राजद्रोह और आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपित वर्ष 2022 में जीपी सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया था। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जीपी सिंह के खिलाफ 10 करोड़ से अधिक के संपत्ति का ब्यौरा मिला था। इसके साथ ही सरकार गिराने की साजिश पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। 5 जुलाई 2021 को राज्य सरकार ने जीपी सिंह को निलंबित किया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में यह पहले आइपीएस अधिकारी रहे, जिनकी गिरफ्तारी हुई और सरकार ने बर्खास्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिठ्ठी लिखी थी।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार ...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से ...

मुख्यमंत्री श्री साय का बस्तर दौरा : बदलता बस्तर हेजटैग के स...

प्रदेश के हर गांव में उपलब्ध कराएंगे सिंचाई की सुविधा : मुख्...

बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए राज्य शासन ने क...

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जवानों का हौसला बढ़ाय...

शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले आश्रम-छात्रावास की व्यवस्...

डेंगू के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने 16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्र...

CM साय इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्...

कर्रेगुट्‌टा में मिली सफलता के बाद CM साय पहुंचे बीजापुर