Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

‘मोदी का नाम, धामी के काम और जय श्रीराम’, रुद्रपुर में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली में यह रहा खास

 रुद्रपुर। बीजेपी की विजय शंखनाद रैली का ‘मेगा शो’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भगवान श्री राम के नाम रहा। ...

 रुद्रपुर। बीजेपी की विजय शंखनाद रैली का ‘मेगा शो’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भगवान श्री राम के नाम रहा। मंच पर बैठे भाजपा के करीब 45 नेताओं ने पौने दो घंटे तक जनता को प्रधानमंत्री के आने से पहले बांधे रखा। इस अवधि में नेताओं की जुबान पर या तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम रहा या फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी काम काम। तीसरा नाम रहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का। स्थानीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं की बड़ी संख्या के बाद भी कोई भी नेता किसी स्थानीय या राज्य स्तर के मुद्दे को छूता नहीं दिखा। चुनाव में एक तरफ राम को मानने वाले लोग हैं तो दूसरी ओर राम के विरोधी हैं। यह युग सनातन का युग है। भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छवि में बेहतर सुधार हुआ है। मोदी भारत नहीं अब वैश्विक नेता हैं। प्रधानमंत्री जब-जब रुद्रपुर आये हैं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री को रुद्रपुर के लोगों से विशेष लगाव है। वह कई बार रुद्रपुर आ चुके हैं। सभा ऐतिहासिक रही। कश्मीर से धारा 370 हटाना, देश में सीएए लागू करने जैसे फैसले एतिहासिक हैं। तीसरी बार भी मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की छाप पूरे विश्व पटल पर छोड़ी है। विश्व में भारत की छवि बेहद मजबूत हुई है। आज विश्व भारत के करिश्माई नेतृत्व की ओर देखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर है। यह चुनाव राम भक्तों और राम का अस्तित्व नकारने वालों के बीच का है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही सनातनियों का विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। विदेशों में भारत ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने रुद्रपुर आकर यहां के लोगों का मान बढ़ाया है। 

No comments