Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

   राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने एक आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार...

 

 राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने एक आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया है। नक्‍सलियों ने हत्‍या के बाद शव को सड़क फेंक दिया। शव के पास नक्‍सली पर्चे भी मिले हैं। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी की शक में ग्रामीण की हत्या की है। शुक्रवार तड़के युवक का शव राष्ट्रीय मार्ग पर मिला। नक्सलियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव मिला। मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। बताया गया है कि अशोक दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताड़गांव में रह रहा था। पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में डीआइजी (नक्सल) अंकित गोयल ने कहा, ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर नक्सलियों ने एक आदविासी युवक की हत्या कर दी है। घटना की जांच की जा रही है। पेरमिली एरिया कमेटी की ओर से फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। 

No comments

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानो...

उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन — अनियमितता...

जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री वि...

छात्रों ने जाना आदिवासी संस्कृति का इतिहास, नया रायपुर संग्र...

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया - बिजली बिल से मिली आज़ादी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंद...

युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की...

न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्याय...

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्...