Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रूसी आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93

  मॉस्को । रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है ...

 

मॉस्को । रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है जबकि 145 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रूसी जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आतंकवादी हमले में मरने वालों संख्या 93 पहुंच गयी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई।  प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की।  रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है। आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गये और कई घायल हुए।

No comments

छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉल...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे बड़ी...

कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ होगी माकूल व्यवस्थाएँ : मुख...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "कल के शहरों का निर्माण" प्रदर्...

गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्...

लखपति दीदी को किया गया सम्मानित

हाईवा जैसी भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीद...

वेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न: खाद्य एवं नापतौ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

दिव्यांग दीपेश्वर को मिला तत्काल ट्राई सायकल, अब जिंदगी होगी...