Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में फंसे नौ भारतीय नागरिकों को समय पर मदद करके भारी राहत पहुंचायी

  इस्लामाबाद  । पाकिस्तान ने कहा है कि उसके नौसेना के अधिकारियों और समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अरब सागर में फंसे नौ भारतीय नागरिकों को स...

 

इस्लामाबाद  पाकिस्तान ने कहा है कि उसके नौसेना के अधिकारियों और समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अरब सागर में फंसे नौ भारतीय नागरिकों को समय पर मदद करके भारी राहत पहुंचायी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा सोमवार रात जारी एक बयान में कहा गया कि भारतीय जहाज ‘सैस फाइव’ से प्राप्त संकट की स्थिति की सूचना के बाद संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था। जहाज तकनीकी समस्या के कारण भटक गया था।यह जहाज चार फरवरी को भारत के दाभोल बंदरगाह से शारजाह के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान इंजन में खराबी आ गई, जिससे जहाज पर सवार नौ भारतीय नागरिक 24 घंटे से अधिक समय तक समुद्र में फंसे रहे। बयान में कहा गया कि संकट की स्थिति की कॉल पर तत्काल कदम उठाते हुए सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सफल बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तकनीकी मुद्दों का समाधान किया। संयुक्त ऑपरेशन ने न केवल इंजन की समस्या को ठीक किया बल्कि चालक दल के सदस्यों को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता भी प्रदान की। पाकिस्तानी नौसेना और समुद्री सुरक्षा एजेंसी की समय पर और उठाये गये कदम की 'सैस फाइव' के चालक दल ने सराहना की।

No comments

गांव-गांव में बच्चों की सुरक्षा के लिए तैयार होंगे सुरक्षा प...

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में...

सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है :श्री पी. दयानन्द

मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया 40 घंटे क...

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप : स्वास्थ्य ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में नक्सली आईईडी ब्लास्...

कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ...