Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कवर्धा : दूसरे पति के साथ मिलकर महिला ने पहले पति को उतारा मौत के घाट, पिता ने भी दिया साथ, तीनों पकड़ाए

  कवर्धा। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दूसरे पति और पिता के साथ मिलकर पहले पति को म...

 

कवर्धा। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दूसरे पति और पिता के साथ मिलकर पहले पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसकी लाश को तालाब किनारे दफना दिया। वहीं घटना के बाद जब तीनों गांव छोड़कर भाग रहे थे तभी पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया। दरअसल, यह मामला कवर्धा जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरिपानी का है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश मरावी पंडरिया ब्‍लाक के पंडरिपानी गांव का रहने वाला था। सुरेश ने दो साल पहले अपने पड़ोस में रहने वाली महिला सुखबती से शादी कर ली। शादी के बाद सबकुछ ठीक था। इस दौरान दो बच्‍चे भी हुए। लेकिन करीब दो साल बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इससे तंग आकर सुखबती अपने पित और बच्‍चों को छोड़कर मायके चली गई। सुखबती ने करीब आठ महीने बाद मध्‍य प्रदेश के अमरदयाल मरकाम से दूसरी शादी कर ली। जब पहले पति सुरेश को सुखबती की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो वह भड़क उठा। सुरेश सुखबती के घर पहुंचा और दूसरी शादी करने पर झगड़ा करने लगा। इसी बीच सुखबती का पित बुधराम और दूसरा पति अमरदयाल भी वहां पहुंच गया। सुरेश को सुखबती से झगड़ा करते देख अमरदयाल और पिता बुधराम भड़क उठे और दोनों ने सुरेश की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। इसके बाद वारदात को छिपाने के लिए आरोपित महिला ने पिता और दूसरे पति के साथ मिलकर पहले पति की लाश को तालाब के किनारे दफना दिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को उस वक्‍त गिरफ्तार कर लिया जब वो गांव छोड़कर भाग रहे थे। 

No comments

छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सांसदों संग स...

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला बॉक्सर सना माचू को दी शुभकामना...

छत्तीसगढ़ के किसानों, उद्यमियों और निर्यातकों को अब मिलेगा व...

गंगा बाई ने ई-रिक्शा खरीदकर बदली परिवार की तस्वीर

सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को होगी सजा और ...

सहकारी समितियों में 33,876 मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण

नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी

सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवा...

अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज होंगे अमेरिका रवाना