Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हाउसिंग बोर्ड के एक घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई हाउसिंग बोर्ड के एक घर में आग लगने से वहां रहने वाले बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। दरअसल घर के एक कमरे में रखे गद...

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई हाउसिंग बोर्ड के एक घर में आग लगने से वहां रहने वाले बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। दरअसल घर के एक कमरे में रखे गद्दे में आग लगी। उसके धुएं से दंपती का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने घर में भरे धुएं को देखा तो उन्होंने खिड़की के कांच को तोड़ा और पुलिस को जानकारी दी। कांच तोड़ते ही घर में भरा धुआं बाहर निकलने लगा। इधर, पुलिस के साथ नगर सेना के दमकल कर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बुजुर्ग दंपती को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि मच्छररोधी अगरबत्ती से गद्दे में आग लगी और उससे ये घटना हुई है। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड की है। जानकारी के अनुसार उक्त घटना गुरुवार शुक्रवार की मध्य देर रात्रि तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वर्गीस चेरियन (65) अपनी पत्नी जाली चेरियन (60) के साथ घर पर रहता था। दंपती के तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी दिल्ली, एक बेटा बैंगलुरु और एक बेटा रायपुर में रहता है। वे दोनों यहां पर रहते थे। गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद वे लोग घर के अलग अलग कमरों में सो गए थे। सुबह आसपास के लोगों ने घर में भरा हुआ धुआं देखा तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। नगर सेना के दमकल कर्मियों ने मास्क पहनकर वर्गीस चेरियन और उसकी पत्नी डाली चेरियन को घर के अलग अलग कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक दंपती के स्वजनों को इसकी जानकारी दे दी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मच्छररोधी अगरबत्ती से आग लगने से ये घटना हुई है।

No comments

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंड...

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...