Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एक्‍सपर्ट ने अच्‍छे अंक लाने के लिए दिए टिप्‍स

  रायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं जल्द होने वाली हैं। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबरों से प...

 

रायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं जल्द होने वाली हैं। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबरों से पास होने के लिए विद्यार्थी कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि अपना, परिवार और स्कूल का नाम रोशन कर सकें। लेकिन कुछ विषयों में उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए प्रो. जेएन पांडेय स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक और विशेषज्ञ प्रमोद पांडेय ने कुछ टिप्स बताए, जिसे फालो कर छात्र भौतिक विज्ञान में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञ पांडेय ने बताया कि भौतिक विज्ञान विषय की तैयारी के लिए सैंपल पेपर्स और पिछली बोर्ड परीक्षाओं में आए हुए प्रश्न पत्रों को अवश्य हल करना चाहिए। इससे समय पर पेपर साल्व करने का अंदाजा होगा और परीक्षा के दौरान अच्छे से समय प्रबंधन कर पेपर हल कर सकेंगे। साथ ही इससे परीक्षा पैटर्न और अंक प्रणाली का अंदाजा भी लग जाएगा। उन्होंने बताया कि सिलेबस के हिसाब से पढ़ाई करना चाहिए। क्योंकि सिलेबस से पढ़ाई करने पर समय बचेगा। विद्यार्थी भौतिक विज्ञान के पेपर में भी बोलचाल वाली भाषा का प्रयोग करके उत्तर देते हैं, लेकिन विद्यार्थियों को इससे बचना चाहिए। भौतिक विज्ञान विषय की अपनी अलग भाषा होती है। उसी भाषा के अनुसार उत्तर लिखने का प्रयास करना चाहिए। इससे कापी चेक कर रहे शिक्षक को अंक काटने का मौका कम मिलेगा और इसमें बेहतर अंक प्राप्त कर सकेंगे।
इन बातों का भी रखें ख्याल
- भौतिक (फिजिक्स) के विभिन्न चैप्टर्स के कान्सेप्ट को अच्छे तरीके से समझना और लिखकर देखना चाहिए।
- डेरिवेशन को रटने की बजाए बार-बार लिखकर अभ्यास करना चाहिए।
- महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची तैयार कर परीक्षा में जाने से पहले उसका अभ्यास अवश्य करना चाहिए।
- ब्लू प्रिंट को ध्यान में रखते हुए अधिक अंकों वाले इकाइयों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
- शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए या बताए गए महत्वपूर्ण टापिक्स पर पूरा ध्यान दें।
- विगत तीन सालों के प्रश्न पत्रों को पूरी तरह से हल करके ही परीक्षा में जाना चाहिए।
- आंकिक प्रश्नों में प्रत्येक स्टेप पर अंक दिया जाता है। इसलिए निर्धारित स्टेप्स को फालो करते हुए उत्तर दें।
- उत्तर लिखने में सही यूनिट्स का प्रयोग करना चाहिए।
- हर चैप्टर के डेरिवेशन और फार्मूलों की लिस्ट बनाकर समय-समय पर इसका रिवीजन करें।
- फिजिक्स विषय के नोट्स हो तो उसका फालो करें।

No comments

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड, युवती पकड़ी गई

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज