Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मतांतरण को लेकर बवाल

  अंबिकापुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर के वार्ड क्रमांक तीन स्थित एक घर में बाहरी लोगों द्वारा मतांतरण कराए जाने के आरोप से बवाल मच गया। हिंद...

 

अंबिकापुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर के वार्ड क्रमांक तीन स्थित एक घर में बाहरी लोगों द्वारा मतांतरण कराए जाने के आरोप से बवाल मच गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के पहुंचने के बाद कार्यक्रम बंद कर बाहरी लोग भागने का प्रयास करने लगे। वाद-विवाद की स्थिति के बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी के विरुद्ध प्राथमिकी नहीं हुई है। बलरामपुर के एक घर में झारखंड से आए कुछ लोगों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में शामिल स्थानीय लोगों को मत परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की जा रही थी। इस बात की जानकारी कार्यक्रम में शामिल एक व्यक्ति द्वारा हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दे दी गई। हिंदू संगठन के पदाधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो आयोजकों ने उनका विरोध कर दिया। इससे माहौल और बिगड़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद की खबर पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग भाग खड़े हुए। इस गतिविधि में संलिप्त कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे आयोजन का सूत्रधार पास्टर संतोष नामक व्यक्ति को बताया जा रहा है जो बलरामपुर में ही एक आराधनालय का संचालन करता है। मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने लिखित शिकायत भी की है। आरोप है कि जिला मुख्यालय बलरामपुर के अलावा आसपास के क्षेत्र में मतांतरण कराने वाले सक्रिय है जो भोले-भाले लोगों को नकदी के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए प्रेरित करते है।

No comments

देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आ...

रेरा का बड़ा फैसला: प्रमोटर को 28 लाख रुपए ब्याज सहित लौटान...

राज्यपाल डेका से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने की सौजन्य भेंट

महतारी वंदन योजना की 16 वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की स...

प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी – अरुण साव

औषधि परीक्षण में 03 दवाएं अमानक, नशीली दवाओं के खिलाफ छापेमा...

राज्यपाल डेका से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पास...

किसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित...

राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्वर्...

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अ...