Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 21

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री साय ने टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को किया नमन

     घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश  माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से बौखलाए नक्सली रायपुर...

  

 

घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश

 माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से बौखलाए नक्सली

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अब तक अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में माओवादी आतंकवाद के विरूद्ध सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। माओवादी आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है। ज्ञात हो कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे।

No comments

साउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी

बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस: मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ...

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन...

शिक्षा का अधिकार अधिनियम शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आधार

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत...

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष ...

शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सफलता की नई मिसाल गढ़ता राज्य होटल प्...

निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंश...

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: योगी