Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ टीम से बाहर

   नई दिल्ली। I भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ टीम...

 

 नई दिल्ली। I भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। दूसरे वनडे मैच के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ को फिल्डिंग करते समय दाहिनी अनामिका उंगली में चोट लग गई। उनका स्कैन कराया गया। विशेषज्ञ परामर्श के बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें दौरे से बाहर कर दिया। ऋतुराज अपनी रिकवरी के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। उनके स्थान पर अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में लिया गया है। भारत की सीनियर टीम के अलावा इंडिया ए टीम भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। इंडिया ए के तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच से बाहर हो गए। सीरीज 26 दिसंबर से खेली जाएगी। सिलेक्शन कमिटी ने रजत पाटीदार, सरफराज खान, आवेश खान और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया है। वहीं, कुलदीप यादव टीम से बाहर कर दिया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, नवदीप सैनी, आकाश दीप, विधाथ कवरप्पा, मानव सुथार, रिंकू सिंह।

No comments

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंड...

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...