Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं : कमलनाथ

  भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत की ओर प्रदर्शित करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और...

 

भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत की ओर प्रदर्शित करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता मतगणना के बाद कांग्रेस सरकार पर मुहर लगाएगी और देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। श्री कमलनाथ ने कल रात एक्स पर पोस्ट किया, ' कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। ' श्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। किसी को भी इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।

No comments

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...

दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने व...

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...