Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 21

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

14 राज्यों के 419 खिलाड़ियों का शहर में रहेगा जमावड़ा

 बिलासपुर। राष्ट्रीय शालेय बेसबाल प्रतियोगिता दो से पांच जनवरी तक शहर में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में 14 राज्यों के 419 खिलाड़ी भाग ले...

 बिलासपुर। राष्ट्रीय शालेय बेसबाल प्रतियोगिता दो से पांच जनवरी तक शहर में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में 14 राज्यों के 419 खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के बिलासपुर पहुंचने का सिलसिला 31 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा। एक जनवरी तक पूरी टीम पहुंच जाएगी। यह बड़ी प्रतियोगिता है। जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है। इसे भव्य और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है। खिलाड़ियों के अलावा से मैदान सब कुछ बेहतर तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा यह भी तय हो गया कि कौन- कौन से राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इसी के आधार पर तैयारियां की जा रही है। स्पर्धा के सारे मैच शहर के तीन अलग- अलग मैदानों में होंगे। जिनमें बहतराई व जिला खेल परिसर भी शामिल है। इसके अलावा आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को भी जिम्मेदारी तय कर दी गई, ताकि मेहमान खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ दो जनवरी को सुबह 11 बजे से किया जाएगा और समापन पांच जनवरी को होगा। इस स्पर्धा के लिए अलग से एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां दिनभर की रिपोर्ट दी जाएगी। कंट्रोल रूम ब्रजेश इंग्लिश मीडियम स्कूल को बनाया गया है। प्रतियोगिता में जिन 14 टीमों ने प्रवेश ली है, उनमें 208 बालक व 211 बालिका खिलाड़ी शामिल है।

No comments

वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पुलिस एवं प्रवर...

पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल माँ कौशल्या धाम का निर्माण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 20...

अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में म...

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा

आईटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: यूआईडीएआ...

समस्याओं के निराकरण होने पर जनजातीय महिलाओं ने की शिविर की स...

धरती आबा शिविर में निशुल्क जाब कार्ड पाकर आठ परिवारों के चेह...

सुदूर बीजापुर के गुंजेपर्ती में अब हर घर नल से पहुंच रहा जल