Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस की धमकियों से ना डरें, भाजपा ही रहने वाली है: मोदी

 

 बैतूल ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के नेताओं की धमकियों से न डरते हुए ईमानदारी से अपने काम में लगे रहें और राज्य में तीन दिसंबर के चुनाव परिणामों के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार रहने वाली है। श्री मोदी राज्य के बैतूल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपनी हार निश्चित देख कर यहां कांग्रेस नेताओं पर एक और साइड इफेक्ट हुआ है। वे बौखला गए हैं और यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अधिकारियों से कहना चाहते हैं कि वे कांग्रेस नेताओं की धमकी से डरे नहीं और ईमानदारी से अपना काम करें। प्रदेश में आज भी भाजपा है और तीन दिसंबर के बाद भी भाजपा सरकार ही है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के धमकीबाज नेताओं के ये हाल हैं कि उनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है। उनके भ्रष्टाचार के पाप बहुत हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भ्रष्ट नेताओं की धमकियों की परवाह मत कीजिए। राज्य में पिछले कुछ समय से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति सार्वजनिक मंचों से धमकी भरे लहजे में संबोधन देते सुनाई दे चुके हैं। श्री मोदी इसी संदर्भ में बात कर रहे थे।

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...

राज्यपाल डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर शुक्ला को दी बधाई

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौज...

प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक की लागत से 481 आंगन...

पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिज...

स्वच्छता से स्वावलंबन की मिसाल : राजकुमार की कहानी बनी ग्राम...

राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया ज़ोर