Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मोदी ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर जाताया शोक

 

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक्स पर अपने संवेदना संदेश में लिखा, “न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन से दुखी हूं। वह एक सच्ची पथप्रदर्शक थीं और उनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ा तथा महिलाओं को बेहद प्रेरित किया। विधिक क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति फातिमा बीवी (30 अप्रैल 1927 - 23 नवंबर 2023) वर्ष 1989 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनी थीं। उल्लेखनीय है कि देश की सर्वोच्च न्यायपालिका में काम करने वाली पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का गुरुवार को केरल में 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...