Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भोजपुर से बीजेपी प्रत्याशी पटवा का नामांकन विधिमान्य घोषित

   रायसेन। मध्यप्रदेश की रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा का नामांकन पत्र वि...

  

रायसेन। मध्यप्रदेश की रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा का नामांकन पत्र विधिमान्य घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में कांग्रेस की आपत्ति निरस्त हो गई है और श्री पटवा का नामांकन पत्र विधिमान्य घोषित हुआ है। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कल श्री पटवा का नामांकन कुछ आपत्तियों के चलते ‘होल्ड’ कर लिया गया था। उस पर आज निर्वाचन अधिकारी को फैसला लेना था। जांच के दौरान श्री पटवा के नामांकन पर आपत्ति दर्ज करायी गयी। आपत्ति शपथपत्र में जानकारियां छिपाने से संबंधित थीं। इससे संबंधित प्रमाण आपत्तिकर्ताओं ने प्रस्तुत किए। ये आपत्ति कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के अलावा प्रत्याशी श्री गणेश मालवीय और श्री संयम जैन की ओर से लगायी गयी। आपत्ति में संपत्ति एवं आपराधिक प्रकरण छिपाने का आरोप है। निर्वाचन अधिकारी ने कल संबंधित पक्षों को सुना था।  भोजपुर सीट वर्तमान में भाजपा के कब्जे में हैं और वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में श्री सुरेंद्र पटवा ने ही जीत दर्ज करायी थी। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को पराजित किया था।

No comments

बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प - मु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल, निभाई...

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास पर...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा म...

मैट्स विश्वविद्यालय में “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” का भव्य आगाज...

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...