Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पत्नी और बच्चों को छह माह से कर रहा था प्रताड़ित, महिला ने थाने में की शिकायत

 बेमेतरा । अपनी ही पत्नी को अपने ही घर में छह माह तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला आया है। पीड़ित पत्नी ने इस मामले की शिकायत थाने ...

 बेमेतरा । अपनी ही पत्नी को अपने ही घर में छह माह तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला आया है। पीड़ित पत्नी ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। घटना जिला मुख्यालय बेमेतरा से 14 किलोमीटर दूर ग्राम नरी का है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता किरण साहू ने अपने पति देवीलाल साहू पर आरोप लगाया है कि उनके पति देवी लाल साहू उसे एक कमरे में 6 महीने से भी ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा और खाने-पीने के लिए पर्याप्त रूप से भोजन तक नहीं दिया। पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया है कि पति देवीलाल का रवैया उसके बच्चे के प्रति भी ठीक नहीं था। वह बच्चे को भी काफी परेशान करता था।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार देवी लाल साहू ने पांच मई 2023 को किरण साहू से शादी किया है। किरण साहू इसके पूर्व देवीलाल साहू के घर में काम करती थी। इसी दौरान देवीलाल साहू ने महिला के साथ अवैध संबंध भी बनाया था। मामले को लेकर चंदनू थाना प्रभारी योगेश अग्रवाल ने कहा कि महिला किरण साहू ने देवीलाल साहू के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। 

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल