Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

खडगे, राहुल, प्रियंका ने दी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असत्य पर सत्य की ज...

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देशवासियों को आज बधाई दी। श्री खडगे ने कहा 'असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस महापर्व पर अहंकार और बुराइयों का अंत कर हमें सामाजिक सद्भाव, सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।' श्री गांधी ने कहा 'अच्छाई की बुराई पर जीत के महापर्व, विजयदशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। असत्य और अहंकार का नाश हो, सत्य और मानवता का सभी के जीवन में वास हो। शुभ दशहरा।' श्रीमती वाड्रा ने कहा 'असत्य, अन्याय और अत्याचार की हार तय है। लड़ाई लंबी चल सकती है लेकिन युद्ध का अंत सत्य और न्याय के पक्ष में ही होगा। विजयादशमी ने हमें यही सर्वोत्तम रास्ता दिखाया है। आइये, भगवान राम की साधुता, भद्रता, विनम्रता और महान शौर्य को याद करें। उसे धारण करें। आप सबको विजयादशमी की बधाई। उत्सव के साथ-साथ यह संकल्प का भी दिन है।'

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जापान से दूरभाष पर ली बस्...

विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमि...

प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है ...

श्रीमहाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये ...

दुर्गवासियों को बड़ी सौगात - महाराजा चैक से बोरसी तक फोरलेन

छत्तीसगढ़ के निशानेबाजों के लिए सुनहरा मौका! :28 अगस्त से शु...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत ...

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक...

गोद ग्राम सोनपूरी में राज्यपाल का जनसंवाद, अंतिम पंक्ति तक य...