Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है और कांग्रेस किसानों का : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में आयोजित चुनावी सभा को किया संबोधित   चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने भा...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में आयोजित चुनावी सभा को किया संबोधित
 
चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा को लगाई जमकर लताड़ 
 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री भूपेश ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा को उद्योगपतियों का हितैषी बताते हुए जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर्जमाफ़ी की है जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफ़ी की है।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम फिर से किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा से भाजपा नेता तिलमिला उठे है, उनके पेट में दर्द शुरू हो गया है।
 
को-ऑपरेटिव्ह बैंक और कर्मिशियल बैंक से लिए ऋण होंगे माफ
मुख्यमंत्री श्री भूपेश किसानों ने अपने कर्जमाफ़ी की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि पिछले बार की भांति इस बार भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर हम किसानों की कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कर्ज माफ़ी की घोषणा को विस्तार में बताते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव्ह बैंक और कर्मिशियल बैंक से किसानों द्वारा लिए गए ऋण कांग्रेस की सरकार आने पर माफ होगी।

5 साल में आम जनता के जेबों में पहुंचाए 1.75 लाख करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में विभिन्न हितग्राहियों के खातों में 1.75 लाख करोड़ रुपये सीधे पहुंचाए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा नेता बताएं कि छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए वे क्या करेंगे ?

17.50 लाख आवासहीनों को देंगे आवास
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लगभग 7 लाख आवासहीनों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। हमारी सरकार फिर से आने पर हम बचे 10 लाख आवासहीन परिवारों को धीरे-धीरे आवास के लिए आर्थिक सहायता देंगे। कांग्रेस सरकार जो कहती वो करके दिखाती है।

No comments

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...