Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची

 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुग...

 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों के उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष ललसावता को एजल पश्चिम-3 से उम्मीदवार बनाया है। एजल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले को मैदान में उतारा गया है। वर्तमान में इस सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा से विधायक हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालथनवाला को उम्मीदवार नहीं बनाया है। हाल में ही उन्हें पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धाक संस्था कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाया गया था। माना जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया है। पार्टी ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एक सीट लुंगलेई साउथ पर प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया है। मिजोरम मिजो नेशनल फ्रंट के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त होगा। राज्य की 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

No comments

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्...

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना...

तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक – अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधा...

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता...

मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरक...

पीएम जनमन योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : ...

विकास और पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं में सामंजस्य आवश्यक : म...

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता...

महापौर मीनल चौबे ने दी बहुला चौथ और कमरछठ की शुभकामनाएं