Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

 

अम्बिकापुर बनारस मार्ग में सोनगरा जंगल के पास मंगलवार देर रात खदान कर्मियों को लेकर आ रही बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। तीनों मृतक जरही से दशहरा पर्व देखकर घर वापस लौट रहे थे।  हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सोनगरा निवासी परमेश्वर राजवाड़े 24 वर्ष, प्रेमसाय राजवाड़े 22 वर्ष और अविनाश राजवाड़े निवासी केवरा मोटरसाइकिल में दशहरा पर्व देखने जरही गए थे। देर रात करीब 11.30 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। मोटरसाइकिल परमेश्वर चला रहा था। इसी दौरान बनारस मार्ग में शिवानी खदान के पास महान तीन खदान से कर्मचारियों को लेकर वापस लौट रही अनुबंधित बस के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। तेज टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक को गभीर चोट आई और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतक के शव को भटगांव अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद बस को खड़ी कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
 

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...