Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लड़कियां राम-रावण का वेष धर अपने अभिनय से लोगों को कर रही मंत्र मुग्ध

 रायपुर। आज बेटियां किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। रसोई से लेकर खेती के काम, देश की सेवा में अपने आप को तपा रही है। हर क्षेत्र में...

 रायपुर। आज बेटियां किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। रसोई से लेकर खेती के काम, देश की सेवा में अपने आप को तपा रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। दशहरा पर गांवों में होने वाले रामलीला के मंचन पर बेटियां अब लोहा मनवा रही है। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले कई गांवों में आज लड़कियां राम-रावण का वेष धर अपने अभिनय से लोगों को मंत्र मुग्ध कर रही हैं। वर्षों तक पुरुषों की मंडली की प्रस्तुति देख चुके ग्रामीण अब इन बेटियों की प्रस्तुति को उत्साह के साथ देखते हैं, और उनका उत्साह बढ़ाते हैं। रामलीला मंचन की प्रस्तुति के दौरान निकाली जाने वाली झांकी और शोभायात्रा भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इन जिले के इन गांवों में जिले के ग्राम टेकापार, गोरकापार, गंगोरीपार, निपानी, परसवानी की बालिकाएं रामलीला की बागडोर संभाले हुए हैं। गुरुर ब्लाक के ग्राम गंगोरीपार में बीते दो वर्षों से यहां की बालिकाएं रामलीला का मंचन सराहनीय ढंग से कर रही है। साथ अपने पात्र के साथ न्याय कर रही है। इनके द्वारा किए जाने वाले संवाद अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं।  मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि इन बालिकाओं के उत्साह को देखते हुए ही हमने भी निर्णय लिया है कि अब पुरुषों के बजाय बालिकाओं को ही पात्र दिया जाए। मंचन से लगभग 15 दिन पहले रिहर्सल किया जाता है, ताकि इनमें से किसी में भी आत्मविश्वास की कमी है तो उसे दूर किया जाए, जिससे वे निर्भीक होकर वे दर्शक दीर्घा तक अपनी बात स्पष्ट रूप से रख सके। गंगोरीपार के छगन लाल निषाद, गुमान साहू, टिकेश्वर ठाकुर ने बताया कि हमारे गांव में बीते कई वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पहले पुरुष करते थे, लेकिन अब बालिकाएं आगे आई हैं, जिन्हें देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ता है।

No comments

मुख्यमंत्री श्री साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंग...

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और सम...

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगत...

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता...

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...