Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 3

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एक सवारी वाहन में अचानक आग, वाहन में सभी 12 यात्री सुरक्षित

  बालोद।  छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम तरौद में एक सवारी वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से वाहन धू-धू कर जलने लगी, लेकिन गनीमत...

 

बालोद।  छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम तरौद में एक सवारी वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से वाहन धू-धू कर जलने लगी, लेकिन गनीमत यह रही कि वाहन में सवार बच्‍चे, महिला समेत 12 लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। घटना बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरौद क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी यात्री डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर अपने घर लखनपुरी वापस लौट थे। मिली जानकारी के अनुसार तभी राजनांदगांव-बालोद मुख्य मार्ग पर स्तिथ ग्राम तरौद के समीप वाहन से आयल लीकेज होने की वजह से वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वाहन में बच्चे, महिला सहित कुल 12 लोग सवार थे। वाहन में सवार सभी लोगों हादसे से पहले गाड़ी से बाहर निकल आए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया है कि वाहन 12 सीटर फोर्स कंपनी की सवारी गाड़ी थी। गाड़ी में सवार सभी कांकेर जिले के लखनपुरी के रहने वाले थे, जो कि बीती सोमवार की रात 11 बजे डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने निकले थे, तभी घर वापस लौटते हुए यह हादसा हुआ।  

No comments

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया नक्सल प्रभावित की रैल...

बस्तर के नौजवान अपने प्रयासों से खत्म करेंगे माओवादी विचार-उ...

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से 25 साल से पदोन्...

"रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रचा नया इतिहास: आईपीएल में जीत क...

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम विकसित कृषि संकल्प अभियान मे...

कोई भी नागरिक भूखा न सोए, यह सरकार का संकल्प – श्री दयालदास ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024...

अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा

अब हर दो घंटे में मिलेंगे मतदान प्रतिशत के आंकड़े, चुनाव आयो...

मैट्स विश्वविद्यालय में रियल-टाइम उत्पादों का हुआ शुभारंभ