——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्‍तीसगढ़ के 33 जिलाें में यात्रा निकालेगी कांग्रेस

   रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर पार्टी प्रदेशभर में पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है। सात...

 

 रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर पार्टी प्रदेशभर में पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है। सात सितंबर को प्रदेश के सभी 33 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पदयात्रा करेंगे। पार्टी ने पदयात्रा की जिम्मेदारी मंत्रियों और विधायकों को भी सौंपी है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राहुल गांधी के पदयात्रा के संदेश को लेकर गांव से शहर तक मतदाताओं तक पहुंचेगी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैंदू ने बताया कि पदयात्रा के लिए हर जिले में संयोजन बनाया गया है। इसमें मंत्री, सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर की पदयात्रा में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत जांजगीर-चांपा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा की पदयात्रा में शामिल होंगे। चुनाव को देखते हुए संगठन ने नेताओं को उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में पदयात्रा का संयोजक बनाया है। मंत्री उमेश पटेल को रायगढ़, ताम्रध्वज साहू को दुर्ग, अनिला भेडिया को बालोद, रविंद्र चौबे को बेमेतरा, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, अमरजीत भगत सूरजपुर, मोहम्मद अकबर कवर्धा, कवासी लखमा सुकमा, मोहन मरकाम कोंडागांव में पदयात्रा करेंगे। सांसद ज्योत्सना महंत गौरेला-पेंड्रा, राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम जगदलपुर, रंजीत रंजन महासमुंद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय कांकेर, मंत्री शिव डहरिया बिलासपुर में पदयात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा हर विधानसभा में जाएगी।

No comments