Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 3

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फरार नक्सली कमांडर सत्यम गावड़े की खोज में जंगल में घुसी पुलिस

   धमतरी। नक्सली सत्यम गावड़े ओडिशा समेत गरियाबंद, धमतरी और कोंडागांव पुलिस को चकमा देकर सिर्फ सर्चिंग करा रहा है, जबकि वह इस क्षेत्र के ज...

 

 धमतरी। नक्सली सत्यम गावड़े ओडिशा समेत गरियाबंद, धमतरी और कोंडागांव पुलिस को चकमा देकर सिर्फ सर्चिंग करा रहा है, जबकि वह इस क्षेत्र के जंगल से कोरोना काल से गायब है। तीनों जिले व ओडिशा पुलिस सिर्फ सूचना पर ही उसे ढूंढने हवा में हाथ-पैर मार रही है, जबकि नक्सली सत्यम गावड़े के नारायणपुर क्षेत्र के अबूझमाड़ में होने की चर्चा है। छत्तीसगढ़ व ओडिशा पुलिस को लोग नक्सली सत्यम गावड़े को ओडिशा सीमा, कोंडागांव, गरियाबंद और धमतरी सीमा में देखने की जानकारी देते हैं। खबर मिलने पर पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। वहीं संयुक्त टीम उसे पकड़ने कोशिश भी किए है, लेकिन वर्षों से सत्यम गावड़े पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस अधिकारी व जवानों की मानें, तो वे भी लंबे समय से उसे नहीं देखे है, केवल सूचना पर पकड़ने उनकी कोशिश है। नगरी ब्लाक क्षेत्र की जानकारी मानें, तो कोरोना काल से नक्सली सत्यम गावड़े क्षेत्र से गायब है, पुलिस केवल हवा में हाथ-पैर मार रही है। नक्सली सत्यम गावड़े काफी चालाक माना जाता है। वह क्षेत्र से गायब है, लेकिन ओडिशा, कोंडागांव, गरियाबंद और धमतरी सीमा के जंगलों में उसकी दहशत कायम है, जबकि उसके जंगल से ही गायब होने की चर्चा है। यह बात नगरी क्षेत्र में आम है। लेकिन बताने कोई तैयार नहीं है। यही वजह है कि क्षेत्र के लोग आज तक नक्सली सत्यम गावड़े को नहीं देख पाए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी व जवान जो लंबे समय से सर्चिंग व ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें भी नजर नहीं आया है।

No comments

शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है :मुख्यमंत्री श्री विष्णु ...

रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन : मु...

सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किय...

प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल से...

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ...

राज्य के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष...

प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को ...

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मु...

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

बाँस के टिशू कल्चर के माध्यम से सूक्ष्म प्रजनन पर पांच दिवसी...