Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, May 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग

 रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक की हत्या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार हमलावरों ने श्याम नगर निवासी नीरज नंदा को धारदार हथियार और लाठी से बुरी तरह पीटा। पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि युवक की आपसी रंजिश के चलते की हत्या हुई है। मृतक नीरज नंदा भाजपा मंडल अध्‍यक्ष का भतीजा है। घटना के बाद आरोपित राजेंद्र राजपूत मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपित राजेंद्र राजपूत की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, हत्‍या की यह घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र के श्याम नगर की है। जानकारी के अनुसार यहां एक भाई ने रक्षाबंधन के पर्व के दिन बहनोई की हत्‍या कर अपने बहन का सुहाग उजाड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक नीरज और आरोपित राजेंद्र राजपूत पूर्व में दोस्त थे। दो माह पूर्व आरोपित की मुंह बोली बहन से नीरज ने प्रेम विवाह किया था, तभी से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। इसी रंजिश पर कल रात्रि वाद विवाद हुआ और गुस्‍से में आकर राजेंद्र राजपूत ने नीरज को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में तेलीबांधा थाना की पुलिस ने कहा, आरोपित के घर वालों से पूछताछ की जा रही है। आरोपित की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...