Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बड़ा हादसा: बाइक से जा रहे युवक पर गिरी हाईटेंशन तार, मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

   बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र में हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, वहीं दूसरा युवक बुरी तर...

 

 बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र में हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, वहीं दूसरा युवक बुरी तरह घायल है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बासागुड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर जायसवाल के अनुसार यात्री बस से गैस सिलेंडर उतारने दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी दरम्यान बासागुड़ा स्कूल के सामने हाईटेंशन तार इनके ऊपर गिरा। दोनों ग्रामीण युवक के हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों व सुरक्षा जवानों ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक ग्रामीण युवक वेंकटेश्वर अतकुरी की हालत बेहद नाजुक थी। दोनों ग्रामीण युवकों को इलाज के लिया समीप के बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां इलाज के दौरान वेंकटेश्वर अतकुरी की मौत हो गई। वहीं दूसरा ग्रामीण युवक हिमांशु बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे बासागुड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। इस हादसे से बासागुड़ा में गम का माहौल बन गया है। लोगों ने बताया कि बासागुड़ा बस्ती में सड़क के आर-पार बिजली के तार फैले हुए हैं। वाहनों की आवाजाही के साथ स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है। यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लगातार ग्रामीण बिजली की चोरी करते आ रहे है। विद्युत विभाग इन सबसे बेखबर है।

No comments

रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी ...

मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्...

धोधा विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता में वृद्धि 10 ग्रामों के 42...

ड़ॉ. सारस्वत पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्र...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित