Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मेकाहारा अस्पताल के सामने दो बदमाशों ने की एक युवक की पिटाई, ठेला लगाने को लेकर हुआ था विवाद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शनिवार सुबह बीच सड़क पर सरेराह मारपीट की घटना हुई है। ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का ह...

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शनिवार सुबह बीच सड़क पर सरेराह मारपीट की घटना हुई है। ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जहां दो बदमाश युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई की। यह घटना मेकाहारा अस्पताल और सेंट्रल जेल के सामने की है। बदमाश आरोपितों का नाम जीतू साहू और तरुण साहू बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी बदमाश आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार इन दोनों बदमाशों ने युवक शाकिर अली के साथ मारपीट की। पीड़ित शाकिर अली के सिर में चोट आई है। वहीं पीड़ित के पास से पुलिस को बटन दार चाकू भी मिला है। बता दें कि ये विवाद ठेला लगाने को लेकर हुआ था। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। शक्ति नगर निवासी पीड़ित शाकिर अली ने बताया कि जब वह सुबह ठेला लगा रहा था तो ठेला लगाने को लेकर बहस हुई। जिसके बाद बदमाश दोनों युवकों ने मिलकर पीड़ित शाकिर अली की पिटाई कर दी है। वहां मौजूद कुछ लोग बचाने आए और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस के आने की सूचना पर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल शाकिर अली को थाने लेकर आई है। पुलिस शाकिर अली से पूछताछ की और फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी बदमाश को हिरासत में ले लिया है।

No comments

रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी ...

मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्...

धोधा विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता में वृद्धि 10 ग्रामों के 42...

ड़ॉ. सारस्वत पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्र...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित