Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

साढ़े छह करोड़ के पुल पर तीन माह में ही दरारें, उठ रहे हैं कई सवाल

रामनगर। मालधन में तुमड़िया डैम के पास करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बने पुल पर तीन महीने में ही दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। इसकी अप...

रामनगर। मालधन में तुमड़िया डैम के पास करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बने पुल पर तीन महीने में ही दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। इसकी अप्रोच रोड धंसने से पुल के गिरने तक का खतरा बन गया है। वहीं पिचिंग टूटने से पुल के पास जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बरसात में मिट्टी खिसकने से रेलिंग के लिए लगाए खम्भे हवा में लटक रहे हैं। इससे लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साल 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तुमड़िया डैम प्रथम और द्वितीय को जोड़ने के लिए 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण की घोषणा की थी। साल 2020 में स्वीकृति मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू कर दिया गया। लोनिवि के अनुसार, पुल की लागत 650.70 लाख रुपये थी। मार्च 2023 में काम पूरा होने के बाद अप्रैल से इसे आजावाही के लिए खोल दिया गया था। अब बारिश में पुल की अप्रोच रोड धंस गई है। मिट्टी बहने से पुल के रेलिंग खस्ताहाल हो गई है। पुल निर्माण में लापरवाही की हद यह है कि इसकी सुरक्षा दीवार और पिलरों के पास बनाई दीवार पर भी दरारें पड़ गई हैं। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी पुल को पूरी तरह सुरक्षित बता रहे हैं। वहीं अप्रोच रोड जिस तरह से धंसी है और दरारें पड़ी हैं, इससे निर्माण में बड़े खेल की आशंका जताई जा रही है। आसपास के ग्रामीण भी पुल निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुल पर आवाजाही करने से लोग डर रहे हैं।

अप्रोच रोड की शुरुआत ही खोल रही पोल
पुल की हालत जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर काम करने वाले ठेकेदार तक की पोल खोल रही है। अप्रोच रोड शुरुआत में ही धंस गई है। पानी के बहाव से मार्ग पर कटाव भी हुआ है। बारिश का अलर्ट अभी जारी है। आने वाले दिनों में भारी बारिश हुई तो अप्रोच रोड धंसने पर पुल को खतरा हो सकता है।

पुल की खस्ताहाली के संबंध में जानकारी मिली थी। संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने को कहा था। पुल जहां धंसा है और जहां दरारें आई हैं, उसे ठीक करने के लिए कहा गया है।
दीवान सिंह बिष्ट, विधायक, रामनगर।

तुमड़िया का पुल सुरक्षित है। बारिश अधिक पड़ने से अप्रोच रोड की मिट्टी बह जाने से ही कुछ दिक्कतें आई हैं। इसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
रविन्द्र कुमार, ईई लोनिवि, रामनगर

No comments